फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If pensioners do not get their e-KYC done by 15th, their pension will be stopped.

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों ने 15 तक ई-केवाईसी न करवाई तो बंद हो जाएगी पेंशन

Thu, 05 Feb 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 05 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहे लोगों को अपनी ई-केवाईसी करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया गया है। विभाग ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन पिछले वर्ष जुलाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आरंभ किया था और इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की थी। इस दौरान ई-केवाईसी न करवाने वाले लाभार्थियों की पेंशन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है और उन्हें ई-केवाईसी करवाने के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी ने ई-केवाईसी न करवाने वाले लाभार्थियों से 15 फरवरी तक नजदीकी आगंनबाड़ी केंद्र या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी ई-केवाईसी करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर 15 फरवरी तक यदि कोई लाभार्थी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो उसे अपात्र माना जाएगा और उसकी पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। चमन लाल शर्मा ने कहा कि अगर किसी पेंशन भोगी का आधार कार्ड किन्हीं कारणों से नहीं बना है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है, तो वह इसे अपडेट करवाने के लिए संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed