{"_id":"67be180d5ce085e61e0b00d4","slug":"if-cms-announcements-are-not-fulfilled-by-march-5-then-agitation-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-149151-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च तक सीएम की घोषणाएं पूरी न हुईं तो आंदोलन :राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च तक सीएम की घोषणाएं पूरी न हुईं तो आंदोलन :राणा
Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू देश के सबसे झूठे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुजानपुर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं और अपनी ही घोषणाओं को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया है। 5 मार्च 2025 तक सुजानपुर में की गई घोषणाओं को अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो जनता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
पांच मार्च 2023 को जब मुख्यमंत्री होली उत्सव के दौरान सुजानपुर आए थे, तब उन्होंने एक विधायक के रूप में मुख्यमंत्री के सामने मंच से छह प्रमुख मांगें रखी थीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार करते हुए इन्हें पूरा करने का ऐलान किया था।
इन मांगों में टौणी देवी में डिग्री कॉलेज का निर्माण, सुजानपुर के 50 बेड के अस्पताल को 100 बेड में अपग्रेड करना और नई बिल्डिंग बनाना, सुजानपुर में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण, सुजानपुर डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करना और सुजानपुर में जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के डिवीजन को पुनः क्रियाशील करना शामिल था। मुख्यमंत्री ने तब मंच से ही इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था।