{"_id":"66c897af4c50c14b0206f8f8","slug":"human-body-movements-digestive-system-explained-with-charts-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134207-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मानव शरीर की हलचल, पाचन तंत्र के बारे में चार्ट से समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मानव शरीर की हलचल, पाचन तंत्र के बारे में चार्ट से समझाया
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के तहत डाइट गौना करौर में आयोजित कार्यशाला के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों ने दूसरे दिन की समीक्षा की। कार्यशाला के तीसरे दिन चार सत्र आयोजित किए गए। इसमें चार स्रोत व्यक्तियों ने भाग लिया था। पहले सत्र में स्रोत व्यक्ति कल्पना बन्याल ने शिक्षकों को पौधों और मानव शरीर की हलचल, दूसरे सत्र में अरूणकांत अत्री ने पाचन तंत्र, तीसरे सत्र में अत्री ने श्वसन तंत्र के बारे में बताया कि वह किस तरह से सांस लेने और वायु को बाहर निकालने के लिए जिम्मेदार है।
चौथे सत्र में कपिल ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा की। इसमें स्मार्ट वर्दी और स्कूल गोद लेने के दिशा-निर्देश शामिल रहे। स्रोत व्यक्ति पूनम शर्मा ने स्वास्थ्य पर चर्चा की। इसमें स्वच्छता वेंडिंग मशीनें शामिल थीं। जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा है कि यह ट्रेनिंग शिक्षकों को अपने कार्य में और अधिक कुशल बनाने में मदद कर रही है। वे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर पाएंगे। कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागियों की ओर से चार्ट के माध्यम ये विषयों की प्रस्तुति दी गई।