फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Huge disturbances in promotion quota for lecturer's school new: Sangh

लेक्चरर स्कूल न्यू के प्रमोशन कोटे में भारी गड़बड़ी : संघ

Thu, 13 May 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने आरोप लगाया कि लेक्चरर स्कूल न्यू के प्रमोशन कोटे में भारी गड़बड़ी चली हुई है। इसे तय नियमों के अनुसार पदोन्नतियों से नहीं भरा जा रहा है। दिसंबर 2019 तक होने वाली प्रमोशन को अप्रैल 2021 में जारी किया गया। जिसकी वजह से वर्ष 2020 और 2021 में होने वाली पदोन्नतियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिला प्रधान संजीव ठाकुर, महासचिव राजकुमार, वित्त सचिव राजीव कौंडल सहित समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्यों और पांचों ब्लॉकों के अध्यक्षों ने कहा कि टीजीटी से लेक्चरर स्कूल न्यू का कोटा लेक्चरर के कुल स्वीकृत पदों का 50 फीसदी है, लेकिन संगठन की ओर से आरटीआई के माध्यम से हासिल की गई सूचना में यह खुलासा हुआ है कि विभाग में अलग-अलग विषयों के प्रमोटी लेक्चरर मौजूदा समय में मात्र 30 से 33 फीसदी के करीब ही हैं। जबकि, इनकी संख्या हर विषय में स्वीकृत पदों की पचास फीसदी होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

आरटीआई से मालूम पड़ा है कि अंग्रेजी विषय में कुल स्वीकृत पदों 2072 से प्रमोटी लेक्चररों की संख्या जहां 1036 होनी चाहिए थी, वहीं इस समय केवल 752 प्रमोटी लेक्चरर ही सेवारत बताए गए हैं। हिंदी में भी कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1892 के हिसाब से प्रमोटी का कोटा 946 बनता है। लेकिन, विभाग के पास मौजूदा समय में प्रमोटी लेक्चरर मात्र 661 कार्य कर रहे हैं। इतिहास विषय में भी स्वीकृत पदों की संख्या 1872 है और प्रमोटी लेक्चरर की संख्या 936 होने की बजाय 730 है। यही हाल बाकी विषयों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से हर विषय में प्रमोटी लेक्चरर का भारी-भरकम बैकलॉग तैयार हो गया है। यूनियन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन अब इस मुद्दे को तथ्यों सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर को अवगत करवाने जा रहा है। यूनियन यह मांग करेगी कि इस तरह से व्याप्त प्रमोशन घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो, ताकि टीजीटी शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed