{"_id":"6581e68db8708a0e56050e95","slug":"hrtcs-jnnurm-buses-panting-on-the-way-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16658-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रास्ते में हांफ रही एचआरटीसी की जेएनएनयूआरएम बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रास्ते में हांफ रही एचआरटीसी की जेएनएनयूआरएम बसें
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर लाल नेहरू अर्बन मिशन के तहत चलाई जा रही बसों में इन दिनों काफी परेशानी पेश आ रही है। पथ परिवहन निगम डिपो बिलासपुर की जेएनएनयूआरएम बिलासपुर-धर्मशाला बस सेवा रास्ते में ही हांफ गई।
यह बस शाम के समय वाया लदरौर होकर धर्मशाला से बिलासपुर रूट पर जा रही थी, जो सुबह बिलासपुर से धर्मशाला रूट पर गई हुई थी। वापसी पर कोठी के पास यह बस हांफ गई। स्थानीय मेकेनिक इस बस के इलेक्ट्रिक पैनल में कोई दिक्कत बता रहे थे। बस के हांफ जाने से स्थानीय लोगों और बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, एचआरटीसी बस के परिचालक ने इन सवारियों को दूसरी निजी और निगम की बसों में भेज दिया लेकिन यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें अपना सामान उतारने और चढ़ाने में काफी दिक्कत हुई। बस स्टैंड पर गाड़़ी से सामान उतारने और चढ़ाने वाले मिल जाते हैं लेकिन भोटा से पांच किलोमीटर आगे कोठी गांव के चौक पर यह बस हांफ गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मॉडल की बसों को आए हुए अभी सात साल ही हुए हैं और प्रदेश के कई डिपुओं में इन बसों के इलेक्ट्रिक पैनल में दिक्कत पेश आना शुरू हो गई है। कोठी गांव के स्थानीय लोगों मुकेश कुमार, राजकुमारी, सुरेश कुमार, अमन कुमार, पंकज कुमार, वंदना कुमारी, मेहर चंद, ब्रह्मदास, लेख राज और बबली देवी ने बताया कि शाम के वक्त यहां यात्रियों को दूसरी बसों और टैक्सियों में जाते हुए देखा गया। डिपो बिलासपुर की धर्मशाला बिलासपुर बस रास्ते में ही खड़ी हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाक्स
पथ परिवहन निगम डिपो बिलासपुर के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि बस के इलेक्ट्रिक पैनल में कुछ दिक्कत थी। इसे शाम को ही ठीक करवा दिया गया था। यात्रियों को इससे कुछ परेशानी हुई है।