फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC returned the ticket amount of the girl student

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी ने लौटाई छात्रा की टिकट राशि

Thu, 16 Nov 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने छात्रा के टिकट के रुपये वापस कर दिए हैं। अमर उजाला में यह मामला 16 नवंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया गया। इसमें एक छात्रा को ऑनलाइन टिकट बुक करने के बावजूद चंडीगढ़ के लिए निजी टैक्सी भाड़े पर लेकर जाना पड़ा था।
विज्ञापन




श्रेया गुप्ता पुत्री राजन गुप्ता ने बताया कि उसने छह नवंबर को चंडीगढ़ के लिए 15 नवंबर की जाने वाली हमीरपुर बस डिपो की बस में ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। इसका बस अड्डे से निकलने का समय सुबह आठ बजकर छह मिनट दर्शाया गया। ऐसे में जब श्रेया बुधवार को करीब पौने आठ बजे बस अड्डा हमीरपुर पहुंची तो पता चला कि बस तो समय से पहले से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना को गई है। ऐसे में श्रेया निजी गाड़ी करके चंडीगढ़ तक पहुंची। वीरवार को श्रेया के बैंक खाते में टिकट की बुकिंग के 370 रुपये एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन दे दिए गए। इस बारे में उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि छात्रा के टिकट बुकिंग के रुपये वापस कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed