Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC operated special buses from Delhi, Chandigarh, and Baddi.

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलाईं विशेष बस

Sun, 08 Nov 2026 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Nov 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
HRTC operated special buses from Delhi, Chandigarh, and Baddi.
बस अड्डा परिसर हमीरपुर में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
आज शाम पांच बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दिवाली पर घर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष बसों का संचालन किया। एचआरटीसी मंडल हमीरपुर की ओर से सात नवंबर को दिल्ली से 18 अतिरिक्त बसें रवाना की गईं, जबकि चंडीगढ़ से 24 विशेष बसों ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। बद्दी से भी नौ विशेष बसें चलाई गईं।
दिल्ली से संचालित इन 18 बसों में हमीरपुर डिपो की चार, देहरा की तीन, ऊना की चार, नालागढ़ की दो और बिलासपुर डिपो की पांच बसें शामिल रहीं। वहीं, चंडीगढ़ से संचालित 24 बसों में देहरा की चार, हमीरपुर की सात, ऊना की पांच और बिलासपुर डिपो की आठ बसों को शामिल हैं।
विज्ञापन

दिवाली के दिन रविवार को शाम पांच बजे के बाद एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में शाम के समय सफर की योजना बना रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार से बसों का संचालन फिर सामान्य रूप से होगा। एचआरटीसी निगम प्रबंधन के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों के आने से स्थानीय रूटों पर बसों की उपलब्धता प्रभावित नहीं हो रही है। सामान्य रूटों पर सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। हमीरपुर डिपो को करीब 35 इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-मांग के आधार पर नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय रूट भी सामान्य दिनों की भांति संचालित हो रहे हैं।-राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed