Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passengers will continue to have access to special bus services today.

Hamirpur (Himachal) News: यात्रियों को आज भी मिलेगी विशेष बसों की सुविधा

Thu, 12 Nov 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एचआरटीसी निगम प्रबंधन की ओर से विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 नवंबर को भी यात्रियों की संख्या के आधार पर विभिन्न रूटों पर विशेष बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

12 नवंबर को हमीरपुर बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए सुबह 5:15, 8:15 और 8:45 बजे विशेष बसें चलेंगी। वहीं, शाम 7:30 बजे भी हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा अवाहदेवी से सुबह 6:15 बजे, नादौन से सुबह 5 बजे और सुजानपुर से सुबह 7:30 बजे चंडीगढ़ के लिए विशेष बस सेवा प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 10 नवंबर को हमीरपुर बस अड्डे से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए दस विशेष बसें चलाई गई थीं। वहीं, 11 नवंबर को भी चंडीगढ़, शिमला सहित अन्य रूटों पर दस विशेष बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों को बसों की कमी नहीं खलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed