फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC Divisional Manager Avtar Singh Kanwar retired

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह कंवर सेवानिवृत्त

Wed, 31 Jul 2024 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह कंवर बुधवार को एचआरटीसी में 34 वर्ष की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। मंडलीय कार्यालय में सेवानिवृत्ति के मौके पर स्टाफ के कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह कंवर और उनकी पत्नी नीलम कंवर को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। अवतार सिंह कंवर ने धर्मशाला डिपो में बतौर वर्कर मैनेजर एक सितंबर 1990 को ज्वाइन किया था। इस पद पर देहरा, सोलन, रुरल, लोकल और हमीरपुर यूनिट में 21 अगस्त 2022 तक सेवाएं दीं। 22 अगस्त 2002 को हमीरपुर डिपो में बतौर आरएम का पदभार संभाला। अवतार सिंह कंवर ने मंडी, ऊना, नालागढ़ और रुरल में 16 मार्च 2018 तक आरएम के पद पर सेवाएं दी। तीन मई 2017 को अवतार सिंह कंवर ने पदोन्नत होकर डीएम पद पर शिमला ऑफिस में ज्वाइन किया। इस दौरान वह बीएसएम एंड डीए, डीओ शिमला में सेवाएं देने के उपरांत, डीओ हमीरपुर में 20 जून 2018 से अपनी सेवाएं दे रहे थे। बुधवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने अपनी पत्नी व स्टाफ सहित मंडलीय प्रबंधक को उपहार देकर बधाई दी। इस दौरान मंडलीय प्रबंधक के सगे संबंधी व निगम का स्टाफ काफी संख्या में मौजूद रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed