फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC bus breaks down near Sidhu Chowk; passengers inconvenienced.

Hamirpur (Himachal) News: सिद्धु चौक के पास एचआरटीसी बस खराब, यात्री परेशान

Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर से पालमपुर जा रही पालमपुर डिपो की बस रविवार को सिद्धु चौक के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। बस में खराबी आने के बाद चालक इसे आगे नहीं ले जा सका, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को वैसे भी बसों की संख्या कम रहती है। ऐसे में बीच रास्ते बस खराब होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। बस के सड़क पर खड़े रहने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन

यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य बसों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कुछ समय तक यात्री बस के ठीक होने का इंतजार करते रहे।
यात्रियों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बीच रास्ते इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed