{"_id":"67d9be7e2b9cafd6510f5714","slug":"hrtc-bus-attacked-in-kharar-glass-broken-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-150952-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खरड़ में एचआरटीसी बस पर हमला, शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खरड़ में एचआरटीसी बस पर हमला, शीशे तोड़े
Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
खरड़ में एचआरटीसी बस पर हमला। स्रोच : वीडियोग्रैब
- फोटो : जर्जर सड़क पर निकलते वाहन।
विज्ञापन
हमीरपुर। चंडीगढ़ से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की बस पर खरड़ में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने डंडों से बस के फ्रंट और साइड शीशे तोड़ दिए। इस दौरान बस में दर्जनों लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद हमलावर बिना नंबर की गाड़ियों में फरार हो गए। हालांकि इस घटना के दौरान किसी को कोई चोट नहीं लगी है।
एचआरटीसी प्रबंधन की शिकायत के बाद पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। सवारियां परेशान न हो, इसके लिए अन्य बस में उन्हें हमीरपुर के लिए रवाना कर दिया गया है जबकि क्षतिग्रस्त बस और स्टाफ वहीं पर मौजूद है।
एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की बस चंडीगढ़ से शाम 6:15 बजे हमीरपुर के लिए रवाना हुई। खरड़ में 6:45 बजे के करीब अचानक दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे कुछ अज्ञात लोगों ने बस को घेर लिया और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान यात्री, बस के चालक और परिचालक पूरी तरह से सहम गए। जब तक चालक-परिचालक और सवारियां कुछ समझ पातीं, हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से पंजाब पुलिस को शिकायत दी गई, जिस पर अब छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
बस पर हमले की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों की ओर से पंजाब पुलिस को सूचित किया गया है। बस में सवार लोगों को अन्य बस से हमीरपुर लाया गया है। मामले में कोई चोटिल नहीं हुआ है।
-राजकुमार मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी मंडल हमीरपुर