{"_id":"6931dcc79136f867e00da3c7","slug":"hprca-has-a-cbt-centre-equipped-with-250-computers-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1019-397944-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एचपीआरसीए में 250 कंप्यूटरों से लैस सीबीटी केंद्र की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एचपीआरसीए में 250 कंप्यूटरों से लैस सीबीटी केंद्र की सुविधा
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर अब डिजिटल परीक्षाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आयोग परिसर में 250 कंप्यूटरों से लैस अत्याधुनिक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) केंद्र तैयार किया जा रहा है।
सरकार ने इसके लिए 56 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। दो सभागारों को पूरी तरह सीबीटी मॉडल के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, जिसके बाद प्रदेश में सरकारी क्षेत्र का यह पहला बड़ा सीबीटी केंद्र बनकर तैयार होगा।
सीबीटी केंद्र तैयार होने के बाद छोटी परीक्षाओं का आयोजन बिना बाहरी निर्भरता के आसानी से संभव हो सकेगा, जबकि बड़ी परीक्षाओं के लिए यहां अतिरिक्त परीक्षा केंद्र का मजबूत विकल्प उपलब्ध रहेगा। आयोग ने दोनों सभागारों में अंडरग्राउंड केबलिंग, नेटवर्किंग लाइनें, नए टेबल-कुर्सियों और अन्य तकनीकी कार्यों को गति दे दी है। केंद्र तैयार होने के उपरांत सरकार की ओर से कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाने में एक और महत्वपूर्ण कदम पूरा होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
56 लाख रुपये का बजट प्रदेश सरकार ने उपलब्ध करवाया है। इसी के तहत दो सभागारों को आधुनिक सीबीटी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। अंडरग्राउंड केबलिंग और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
-डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग