फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hospital building being built in Chakmoh for two crores

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह में दो करोड़ से बन रहा अस्पताल का भवन

Mon, 01 Apr 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत चकमोह के शास्त्री नगर में अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब दो करोड़ की लागत से अस्पताल के इस नए भवन का निर्माण कार्य होने जा रहा है। चकमोह पंचायत प्रधान किरण शर्मा ने कहा कि काफी समय से यहां के लोगों की मांग थी कि अस्पताल के नए भवन का निर्माण किया जाए। इसके लिए पंचायत ने समय-समय पर प्रयत्न भी किए। स्थानीय लोगों ने इसके लिए काफी समय पहले भूमि भी दान की थी।
विज्ञापन

पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही नए अस्पताल के भवन का निर्माण होने जा रहा है। तीन साल पहले जब यहां पर पंचायत चुनाव हुए थे तब यहां के समस्त पंचायत के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। तब उन्होंने यह मांग उठाई थी कि यहां पर एक बड़े अस्पताल का निर्माण किया जाए। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग दो करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है। दूसरी मंजिल के लेंटर का स्लैब डल चुका है और निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed