फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Honored for excellent performance in annual examination results

Hamirpur (Himachal) News: वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित

Tue, 09 Jul 2024 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीसी राणा ने की। उन्होंने बीए तृतीय वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय की छात्रा अंजलि देवी को शुभकामनाएं दीं। अंजलि ने अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पथ पर प्रेरणा देने वाले अभिभावकों-अध्यापकों और मित्रों का धन्यवाद किया। प्राचार्य ने अंजलि की मेहनत, लग्न, परिश्रम और महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग की ओर से किए गए अथक परिश्रम को सराहा तथा इस अनुपम उपलब्धि के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रिया द्वितीय और ईशा तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय परिवार का समस्त कर्मचारी वर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed