फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Home Quarantine Corona Infectious doctors will talk once a day

होम क्वारंटीन कोरोना संक्रमितों से दिन में एक बार बात करेंगे चिकित्सक

Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। घरों में आइसोलेट कोरोना संक्रमित लोगों की स्थिति और उनके स्वास्थ्य मानकों पर रोजाना नजर रखने के लिए उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने फील्ड के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, स्थानीय आंगनबाड़ी एवं आशा वर्करों की जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य मानकों की जानकारी दिन में कम से कम दो बार लेने तथा मोबाइल फोन के माध्यम से उनका हाल पूछने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फील्ड के डॉक्टरों को मरीजों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ये डॉक्टर अपने-अपने क्षेत्रों के मरीजों से दिन में कम से कम एक बार मोबाइल फोन पर बात करेंगे तथा एक दिन में अपने क्षेत्र के कम से कम एक-तिहाई मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य मानकों की जानकारी लेंगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं या आशा वर्करों को दिन में कम से कम एक बार सभी मरीजों के घर जाना होगा तथा मरीजों के स्वास्थ्य मानकों की रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को इसकी रोजाना रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बुधवार शाम तक जिले में घरों में आइसोलेट किए गए कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 1341 थी।

जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 68 मरीज
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थापित जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता बढ़ाकर 100 कर दी गई है। वीरवार दोपहर तक यहां 68 मरीज दाखिल थे, जिनमें से 58 को ऑक्सीजन भी लगाई गई है। देवश्वेता बनिक ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, अन्य विभागों के अधिकारियों -कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की टीमें दिन-रात युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने जिलावासियों से सावधानी बरतने और कोरोना के विरुद्ध लड़ाई जीतने में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed