फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Home guards have reached court for their rights: Banarasi

अपने हकों के लिए कोर्ट में पहुंचे हैं गृह रक्षक : बनारसी

Tue, 23 Jul 2024 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने अन्य कर्मियों की भांति मांगीं सुविधाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ ने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्याओं और लंबित मांगों का शीघ्र निदान किया जाए। नादौन के अध्यक्ष बनारसी दास ने प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश के गृह रक्षक अपने भविष्य को लेकर अनेक बार सरकार से उनके लिए ठोस नीति बनाने की मांग करते आ रहे हैं।


गृह रक्षक जवानों का कहना है कि जब वे नियमित सरकारी कर्मचारियों की भांति अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तो उन्हें अन्य सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं जैसे अवकाश, भविष्य निधि, चिकित्सा प्रतिपूर्ति लाभ, महिला जवानों के लिए मातृत्व अवकाश, अर्जित अवकाश के बदले मिलने वाली लीव इन कैश, ग्रेच्युटी, सेवा के दौरान मृत्यु पर परिवार के सदस्य को करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी व पैंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। आज तक विभिन्न सरकारों से इस वर्ग को आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं दिया गया। अब गृह रक्षकों ने न्यायालय से इस बारे में गुहार लगाई है। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने कहा है कि अब उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि उनका हक अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed