फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hit by the weather: Wheat soaked in the fields

मौसम की मार : कटी हुई गेहूं खेतों में भीगी

Thu, 27 Apr 2023 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hit by the weather: Wheat soaked in the fields
नादौन में बारिश के कारण भीगी काटी गेहूं।
नादौन/हमीरपुर। जिले में शाम पांच बजे के करीब हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों की खेतों में कटी हुई गेहूं भीग गई। आनन-फानन में किसान गेहूं को इकट्ठा करने लगे और तिरपाल से ढकने लगे। वहीं बारिश एवं तूफान के कारण खेतों में खड़ी गेहूं पूरी तरह से बिछ गई है। इसे काटने के लिए अब किसानों को दोगुना मेहनत करनी पड़ेगी। नादौन क्षेत्र के भूंपल, दंगड़ी, लाहड़ कोटलू, बटराण, मंझेली, पनसाई, कांगू आदि पंचायतों के समीपवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश होने के कारण किसानों में मायूसी छा गई। क्योंकि किसानों द्वारा काटी गई फसल इकट्ठा न होने के कारण भीग गई। दिन में धूप होने के कारण किसानों को बारिश का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन


इस कारण से फसल खेतों में बिखरी हुई रह गई। तरकेड़ी गांव के कुछ किसानों ने फसल इकट्ठी करके थ्रेसर बुलाया था परंतु अचानक हुई बारिश के कारण थ्रेसर भी खेत में ही खड़ा रहा और देखते ही देखते सारी फसल भीग गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसानों सुरेश, संतोष, बबलू, रामसिंह आदि ने कहा कि इस वर्ष आरंभ में बारिश न होने और बाद में अधिक बारिश होने के कारण वैसे ही फसल की पैदावार अच्छी नहीं हुई है और इस बारिश ने तो किसानों की कमर ही तोड़ दी है। मौसम विभाग के द्वारा अगले कुछ दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान होने के कारण किसान और भी चिंता से ग्रसित हैं। वहीं इस बारे में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि बारिश के कारण कई किसानों की फसल भीगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed