फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal's Kashish wins gold in Khelo India Women's Wushu League competition

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल की कशिश ने खेलो इंडिया महिला वुशू लीग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Thu, 11 Jul 2024 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते एक रजत और 12 कांस्य पदक
विज्ञापन

सांसू में दिव्य, पूनम और गुलशन ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई

संवाद न्यूज हमीरपुर

जाहू (हमीरपुर)। नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में चल ही नार्थ जोन खेलो इंडिया महिला वुशू प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन जारी है। हिमाचल प्रदेश ने जूनियर वर्ग में कशिश ने तालू स्पर्धा के ताइजिशान इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्वर्ण पदक दिलाने में कामयाबी हासिल की है। इससे हिमाचल प्रदेश की पदकों की संख्या 14 हो गई है। इनमें एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और 12 कांस्य पदक शामिल हैं।


हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि मन्नत शर्मा ने चनक्वॉन में, अबंतिका व एंजल ने अपने मेधावी खेल के प्रदर्शन से कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है, जबकि सांसू स्पर्धा के जूनियर वर्ग में दिव्य, गुलशन ने 75 किलोग्राम भार और सीनियर वर्ग में पूनम ने 56 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ियों की ओर से पदक जीतने की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग तालू स्पर्धा में आर्य, दिव्य व ज्योति का भी बेहतर प्रदर्शन जारी है। इनसे भी मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ी है। नार्थ जोन महिला वुशू खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश के 47 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पहली बार हिमाचल प्रदेश ने दो दिन में 14 मेडल जीते हैं। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल मिन्हास, संयुक्त सचिव खेम सिंह, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष नंदलाल शर्मा, महासचिव विरेंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 14 मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed