{"_id":"5d6ea7518ebc3e93ae3f1f9f","slug":"him-care-card-renew-hamirpur-hp-news-sml3062242117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमकेयर कार्ड को समाप्ति अवधि के एक माह के भीतर करवाएं रिन्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमकेयर कार्ड को समाप्ति अवधि के एक माह के भीतर करवाएं रिन्यू
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से संचालित हिमकेयर हेल्थ कार्ड को अवधि समाप्ति के एक माह के भीतर लोगों को रिन्यू करवाना होगा। अगर ग्रेस पीरियड समाप्त होने के एक माह बाद तक लोग कार्ड को रिन्यू नहीं करवाएंगे तो जनवरी 2020 में उन्हें इसे रिन्यू करवाने के 20 फीसदी अधिक रुपये देने होंगे। कुछ लोग हेल्थ कार्ड की अवधि समाप्त होने के एक माह बाद जब कार्ड रिन्यू करवाने के लिए गए तो रिन्यू नहीं हो सके।
लोगों में हंस राज, राकेश कुमार प्रदीप कुमार, अमरो देवी, अशोक कुमार ने बताया कि यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के तहत कार्डों को हिमकेयर में तबदील किया था परंतु अब इन कार्डों की अवधि समाप्त हुए एक माह से ज्यादा समय हो गया है और इस कारण इन्हें रिन्यू नहीं किया गया। इससे कुछ लोग कार्ड के तहत मिलने वाली निशुल्क इलाज की सुविधा से वंचित रह गए हैं। यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के जिन कार्डों को हिमकेयर में तबदील किया गया है उनकी अवधि समाप्त हो रही है। हिमकेयर स्टेट नोडल अधिकारी दिवेेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य कार्ड पर जारी और समाप्त होने की तिथि दी गई है। समाप्त होने की तिथि के बाद कार्ड को रिन्यू करने के लिए एक महीने का ग्रेस पीरियड दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कार्ड की अवधि के समाप्त होने के एक महीने के अंदर इसे को रिन्यू करवा लें। जिन लोगों ने ग्रेस पीरियड के एक महीने के बाद भी कार्ड रिन्यू नहीं किया है, उनको जनवरी 2020 में 20 फीसदी अधिक रुपये देकर रिन्यू किया जाएगा।