{"_id":"6740e997321ca9c9210dd177","slug":"him-academy-public-school-winner-in-basketball-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-141464-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विजेता
Sat, 23 Nov 2024 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : संस्थान
प्रतियोगिता में हमीरपुर शहर के पांच विद्यालयों की टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हमीरपुर शहर के पांच विद्यालयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेजबान प्राचार्य सुनील चौहान ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर एवं हमीरपुर पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर पब्लिक स्कूल विजेता रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर एवं हमीरपुर पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। दोनों ही टीमों ने अंक हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया। अंत में 25-12 के स्कोर के साथ हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर विजेता रही। प्राचार्य ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर के मोहक सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी रहे। इन्हें मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।