{"_id":"681def0c1c40888142026edc","slug":"hike-in-bus-fare-is-a-direct-attack-on-common-man-rakesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155339-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस किराये में बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा प्रहार : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस किराये में बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा प्रहार : राकेश
Sat, 10 May 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 10 May 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा हमीरपुर अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा बस किरायों में की गई भारी वृद्धि पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सरकार ने आम जनता और गरीब वर्ग की परेशानियों की अनदेखी करते हुए एक बार फिर बस किराये में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, जो जनविरोधी कदम है। यह जनता पर महंगाई के दौर में सीधा प्रहार है।
उन्होंने कहा कि पहले न्यूनतम किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये किया गया था और अब पुनः किराये में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। सामान्य बसों में जो किराया मैदानी इलाकों में 1.60 रुपये प्रति किलोमीटर था, अब 1.95 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। पहाड़ी इलाकों में पहले यह 2़.50 रुपये प्रति किलोमीटर था अब यह किराया बढ़ाकर 3.10 रुपये प्रति किलोमीटर और मैदानी इलाकों में एसी बसों व सुपर लक्जरी बसों का किराया 3.90 रुपये होगा तथा पहाड़ी इलाकों में 5.20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इससे रोजमर्रा बसों में सफर करने वाले आम नागरिकों, मजदूरों और छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार अब महिलाओं को बस किराये में मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट को भी समाप्त करने पर विचार कर रही है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से मांग करती है कि बस किराये में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।