फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Highest 78 percent voting in booth number 89 Gonta.

Hamirpur (Himachal) News: बूथ नंबर 89 गौंटा में सबसे अधिक 78 फीसदी मतदान

Thu, 11 Jul 2024 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर शहर के बूथ नंबर 25 पर सबसे कम 51 फीसदी मतदान
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के बूथ पर 77 फीसदी हुआ मतदान

कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा के बूथ पर 73 फीसदी मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस उपचुनाव में चार फीसदी कम मतदान दर्ज हुआ है। विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 89 गौंटा में सबसे अधिक 78 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि, हमीरपुर शहर के बूथ नंबर 25 में सबसे कम 51.34 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, शहर में मतों का प्रतिशत गांव के मुकाबले पिछले चुनाव की अपेक्षा सामान्य रहा है। डेढ़ साल के अंतर में इस उपचुनाव में लोगों ने वोटिंग में खासा रुझान नहीं दिखाया है।


भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के बूथ नंबर 48 बोहनी एक में 77.64 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। यहां पर 927 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 743 मतदाताओं ने मतदान किया है। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के बूथ मटहानी में 73.68 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। यहां पर कुल 1330 मतदाता पंजीकृत है, जबकि 980 मतदाताओं ने मतदान किया है। दोनों प्रत्याशियों के बूथ पर मतदान औसत मतदान प्रतिशत से अधिक रहा है। लोकसभा चुनाव में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 70 फीसदी मतदान हुआ था। लोकसभा के चुनाव के मुकाबले एक माह बाद हुई पोलिंग में तीन फीसदी का अंतर आया है। कम वोटिंग की वजह नौकरीपेशा लोगों का घर न लौटना भी है। कम वोटिंग को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की ओर से अब सियासी गणित पर चर्चा शुरू हो गई है। प्रत्याशी और पार्टी के पदाधिकारी भी कम वोटिंग के कारणों को खंगालने में जुटे हुए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में इस बार 67.72 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed