फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hi-tech park, cafe and open air gym will also be built in Ward 1 of Napa Nadaun.

Hamirpur (Himachal) News: नप नादौन के वार्ड एक में बनेगा हाईटैक पार्क, कैफे और ओपन एयर जिम भी बनेगा

Sat, 01 Feb 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
कांगू/नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद नादौन की ओर से वार्ड नंबर एक में आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटैक पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

हाईटैक पार्क में लोगों के लिए योगा सेंटर, चारों ओर फुटपाथ, कैफे, झूले, बैठने के लिए बैंच, ओपन एयर जिम सहित सजावटी लाइटों को लगाने का कार्य किया जाएगा। इससे पार्क में आने वाले बुजुर्गों और बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। पार्क निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद सुजानपुर की ओर से शहरी विकास विभाग को एक करोड़ रुपये का प्रपोजल भेजा गया है।
विज्ञापन

बजट जारी होने के बाद पार्क का निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्तमान में नगर परिषद नादौन के शहर में कोई भी पार्क स्थापित नहीं है। ऐसे में शहर के लोगों को सुबह-शाम घूमने-फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या का समाधान करवाने के लिए लोग लंबे समय से शहर में पार्क बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग पर वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद की मासिक बैठक के दौरान पार्क निर्माण कार्य को लेकर चर्चा कर निर्माण कार्य की सहमति जताते हुए बजट मंजूरी के लिए विभाग के पास भेजा है। बजट जारी होने के बाद आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क का निर्माण होगा, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों को अवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पार्क में खेलने से लेकर खाने के लिए उचित व्यवस्था रहेगी।


कोट

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर एक में पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें योगा सेंटर, फुटपाथ, कैफे सहित ओपन एयर जिम और बच्चों के खेलने के लिए झूलों की उचित व्यवस्था रहेगी। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

रमन शर्मा, सचिव, नप नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed