फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hemraj was defeated by 143 votes, Anil became the head of the school spokesperson union

हेमराज को 143 मत से हरा अनिल बने स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रधान

Mon, 16 Aug 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hemraj was defeated by 143 votes, Anil became the head of the school spokesperson union
हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ के प्रधान बने अनिल। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता एसोसिएशन के चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में आयोजित किए गए। इनमें जिलाभर से 712 प्रवक्ताओं ने संघ की सदस्यता ली तथा 428 प्रतिनिधियों को वोट डालने का अधिकार प्राप्त हुआ। चुनाव में अनिल शर्मा और हेमराज वर्मा ने अपनी उम्मीदवारी जताई। जिले के 365 प्रवक्ताओं ने अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया। अनिल शर्मा को 254 व हेमराज को 111 वोट मिले। इस प्रकार चुनाव अधिकारी पवन ठाकुर ने अनिल शर्मा को 143 वोटों से विजय घोषित किया और वह जिले के प्रधान चुने गए। इसके साथ ही गौतम सिंह राणा को जिला महासचिव निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य महासचिव संजीव ठाकुर, जिला ऊना के प्रधान संजीव पराशर, कांगड़ा से प्रधानाचार्य विजय, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राजेश वैद्य, कांगड़ा के प्रधान राकेश भढ़वाल विशेष रूप से आमंत्रित थे। इसके अतिरिक्त जिला हमीरपुर के प्रधानाचार्य तेज सिंह, डॉ. राजगीर सिंह, मुश्ताक मोहम्मद, प्रेम, देवेंद्र, शक्ति चंद, रतन राणा ने भी चुनाव में भाग लिया। जिले के प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि उनकी जीत सभी प्रवक्ताओं की जीत है। वह सभी प्रवक्ताओं को अपने साथ लेकर चलेंगे और प्रवक्ता हित के लिए तन, मन, धन से सेवा करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि जिले का एक-एक डेलीगेट राज्य में राज्य महासचिव संजीव ठाकुर की दावेदारी का समर्थन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed