{"_id":"665727159b23c4b1600badbf","slug":"helipad-ready-in-bumbalu-of-badsar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-128617-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के बुंबलू में हेलीपैड बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के बुंबलू में हेलीपैड बनकर तैयार
विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री प्रियंका के हेलिकाप्टर लैंड से हुआ शुभारंभ
आज योगी आदित्यनाथ के हेलिकाप्टर की लैंडिंग भी बुंबलू में ही होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के बुंबलू में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। पूर्व जय राम सरकार ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। इस हेलीपैड का शुभारंभ गत दिवस कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के हेलिकाप्टर के लैंड होने से हो गया। पहली बार बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बुंबलू में सैकड़ों लोगों ने हेलिकाप्टर को लैंड होते देखा। वर्ष 2022 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
इस से पहले जब भी कोई मुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री विधानसभा क्षेत्र में हेलिकाप्टर के माध्यम से पहुंचते थे तो उनका हेलिकाप्टर भोटा या शाहतलाई में लैंड करना पड़ता था। वीरवार को बिझडी के ताल स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हेलिकाप्टर की लैंडिंग भी होगी।