फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heart diseases started increasing due to bad lifestyle: Ramesh

खराब जीवन शैली के चलते हृदय की बीमारियां बढ़ने लगीं : रमेश

Sat, 28 Sep 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर के निर्माणाधीन बस स्टैंड में उपस्थित मजदूरों को हृदय रोग के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा गया, बीपी, शुगर और एक्स-रे किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। खंड चिकित्सा अधिकारी टौणी देवी के डॉक्टर रमेश रतू के दिशा निर्देश अनुसार खंड स्वास्थ्य टौणी देवी देवी के अंतर्गत शनिवार को हमीरपुर के निर्माणाधीन बस स्टैंड में उपस्थित सभी मजदूरों को हृदय रोग के बारे में जागरूक किया। खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने कहा कि विश्व हृदय दिवस प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को तेजी से बढ़ती हृदय बीमारियों के लिए जागरूक करना है। इस दिन स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े लोग न केवल हार्ट के मरीजों का हौसला बढ़ाते हैं बल्कि अन्य लोगों को भी इसकी गिरफ्त में आने से बचाने की कोशिश करते हैं। विश्व हृदय दिवस 2024 का थीम यूज हार्ट फार एक्शन रखी गई है। इस थीम से यह सीख मिलती है कि हमें अपने हार्ट का सही इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही हार्ट का ख्याल भी रखना चाहिए। स्वास्थ्य शिक्षक ने कहा कि आजकल खराब खानपान, एक्सरसाइज की कमी और खराब जीवन शैली के चलते लोगों में हृदय की बीमारियां तेजी से बढ़ने लगी हैं। इसके ज्यादा शिकार आज के समय में युवा हो रहे हैं। आजकल हार्ट अटैक, स्ट्रोक के चलते लाखों लोगों की जान जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने उपस्थित सभी मजदूरों का हेल्थ चेकअप भी किया। सभी मजदूरों का बीपी, शुगर और एक्स-रे किया गया। साथ में उनका एचआईवी स्टेटस और हेपेटाइटिस बी और सी की जांच भी की गई। इस मौके पर क्षय रोग के लिए सात लोगों के बलगम के नमूने भी लिए गए। स्वास्थ्य विभाग से टीम में डॉक्टर रमाकांत, डॉक्टर नीतिका, जीवन एसटीएस, प्रियंका, चांदनी, शिवानी, सोनिया ट्विंकल, रितु और संजीव, निशा और निर्मला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed