फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Healthy child competition will be held from March 11 to identify malnourished children

कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए 11 मार्च से होगी स्वस्थ बच्चा स्पर्धा

Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कुपोषित बच्चों की पहचान और स्वस्थ बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहित करने के लिए 11 से 15 मार्च तक स्वस्थ बच्चा स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिलास्तर पर नौ और दस मार्च तक 6 वर्ष तक के बच्चों की सूची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से तैयार की जाएगी। 11 मार्च को कार्य योजना तथा 12 से 15 मार्च तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन और लंबाई आशा वर्कर के सहयोग से मापी जाएगी।
विज्ञापन

इस गतिविधि को जन आंदोलन का स्वरूप देने एवं सही वजन, सही लंबाई रिकॉर्ड करने के मद्देनजर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण स्तर पर विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा एवं प्रत्येक बच्चे के एकत्रित आंकड़ों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड करेंगी।
विज्ञापन

इस स्पर्धा के तहत जिले के करीब 24 हजार नौनिहालों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा और कुपोषित नौनिहालों की पहचान की जाएगी। दो मार्च से प्रदेश में नौनिहालों के लिए दो वर्ष बाद आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। इसके मद्देनजर जिले में पूर्व प्रस्तावित स्वस्थ बच्चा स्पर्धा भी अब मार्च में आयोजित होगी। इसके लिए पंचायत सचिव, आशा वर्कर, चिकित्सा अधिकारी, आयुष चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी, पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना अधिकारियों को अलग-अलग केंद्रों में सर्वेक्षण के लिए तैनाती दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एचसी शर्मा ने कहा कि 11 मार्च से जिले में स्वस्थ बच्चा स्पर्धा शुरू होगी। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य और कुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed