फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health of 126 people checked in Badsar and Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर व हमीरपुर मे जांचा 126 लोगों का स्वास्थ्य

Tue, 17 Sep 2024 08:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/बड़सर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जांच शिविरों का आयोजन किया। गांधी चौक हमीरपुर में डॉ पंकज के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमली में जांच शिविर डॉ. अंजू के नेतृत्व में लगाया गया। दोनों जगहों पर कुल 126 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई। स्वास्थ्य जांच के दौरान 22 मरीज जोड़ों के दर्द जबकि 21 मरीज उच्च रक्तचाप, 9 मरीज मधुमेह, 73 लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की विभिन्न टीमें 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2024 तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेगी। हमीरपुर सदर के गांधी चौक में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ने भी स्वास्थ्य जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed