फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   health

लुद्दर महादेव में डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या पहुंची 495

Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। लुद्दर महादेव पंचायत में डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या शनिवार को 495 पहुंच गई है। शुक्रवार शाम तक 252 लोग इसकी चपेट में आए थे। वहीं, शनिवार को इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। सिविल अस्पताल भोरंज के डॉक्टरों की टीम ने संबंधित गांवों में जाकर 220 मरीजों का इलाज किया व 23 मरीजों को भोरंज अस्पताल में दाखिल किया है। इसके साथ ही 12 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेज गया है। बता दें कि पेयजल के कारण उन्हें यह जल जनित बीमारी हो गई है। बीमारी के बाद अचानक से भोरंज अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी भोरंज अस्पताल के डॉक्टरों की दो टीमें बनाईं। जिन्होंने गांव लुद्दर, लज्याणी, बगवाड़, खतनाल, छत्र इत्यादि में जाकर लगभग 220 मरीजों का उपचार किया और उन्हें दवाई दी। भोरंज अस्पताल के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने पानी की जांच के लिए कहा था।
विज्ञापन

जिस पर सैंपल भरे गए और टैंकों को साफ किया गया। टैंकों को खाली कर क्लोरीनिशेन कर दिया था। लेकिन, शनिवार को फिर से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों सहित भोरंज के एसडीएम डॉ अमित शर्मा ने क्षेत्र की स्कीम का दौरा किया और पेयजल की स्कीम के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। डायरिया फैलने से लोग सकते में हैं और अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। हालांकि, कर्फ्यू के कारण उन्हें आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रविवार तक हालात में सुधार की बात कर रहे हैं। इस बारे में बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि पिछले तीन दिनों से 495 लोगों को चेक किया है व 23 मरीज भोरंज अस्पताल में दाखिल हैं। 12 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है। शनिवार को गांव में मरीजों को दवाई के साथ ओआरएस घोल भी दिया गया है। मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है और सबको पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

पेयजल के सैंपल लेकर दोबारा जांच को भेजे
जलशक्ति विभाग के एक्सईएन ओपी भारद्वाज ने बताया कि सभी टैंकों को समय-समय पर साफ किया जाता है। दोबारा टैंक को खाली कर साफ कर दिया गया है और सभी की क्लोरीनेशन कर दी है। पेयजल के सैंपल दोबारा लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। सभी ग्रामीणों को भी भंडारित पानी को खाली कर अपनी टंकियां साफ करने की हिदायत दी गई है। साथ ही ग्रामीणों में ब्लीचिंग पाउडर भी वितरित किया गया है और साफ-सफाई रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed