फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   health

कोरोना वायरस से संबंधित जागरूकता अभियान कल से : मीणा

Wed, 01 Apr 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर जिला में कोविड-19 महामारी के नियंत्रक एवं निवारक उपायों के दृष्टिगत जारी निषेधाज्ञा के दौरान प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों अनुरूप जिला प्रशासन विभिन्न आवश्यक वस्तुएं एवं सेवाएं लोगों को घर-द्वार पर उपलब्ध करवा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से 3 अप्रैल से सक्रिय मामलों की जांच के लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है जिसका उद्देश्य कोरोना से संबंधित सभी संभावित या संदिग्ध मामलों की पहचान तथा लोगों को कोरोना से बचाव व सावधानियों के बारे में शिक्षित व जागरूक करना है। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का दो सदस्यीय दल घर-घर जाकर लोगों से कुछ आसान से सवाल पूछकर एक फार्म भरेंगे। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंकों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा प्रधानमंत्री-किसान योजना के लाभार्थियों व पेंशन धारकों को आहरण इत्यादि में कोई असुविधा न हो, इसके लिए भी समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर क्षेत्र में ऑनलाइन डिमांड एवं सप्लाई सिस्टम प्रारंभ किया गया है और इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले में विभिन्न देशों और राज्यों से 289 यात्री पहुंचे जिनमें से 72 निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं और 210 व्यक्ति अभी निगरानी के अधीन हैं। सात व्यक्ति पूर्व में ही जिला छोड़कर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें समय-समय पर मुआयना (विजिट) कर रही हैं। इसके अतिरिक्त 44 लोगों को विभिन्न संगरोध/एकांत सुविधा स्थलों में क्वारंटीन किया गया है। जमाखोरी व निर्धारित दरों से अधिक पर बिक्री मामलों को रोकने के लिए नियमित तौर पर छापेमारी की जा रही है और अभी तक गठित दलों ने 63 औचक निरीक्षण कर 15 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed