{"_id":"5803c17c4f1c1b762b2910ee","slug":"health-deptt-constitute-teams-to-combat-sub-standard-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाइयों में मिलावट रोकने को बनाईं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाइयों में मिलावट रोकने को बनाईं टीमें
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मिठाई
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में मिलावटी और खराब मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बना ली हैं। करीब आधा दर्जन टीमें जिला भर के अलग-अलग कस्बों में दुकानों का औचक निरीक्षण करेंगी। त्योहारी सीजन में अधिकतर दुकानदार मिलावटी और खराब मिठाइयां बेचते हैं।
विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। अगले हफ्ते से विभागीय टीमें जिला भर की दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू कर देंगी। निरीक्षण के दौरान खुले में मिठाइयां बेचने और मिठाई के साथ डिब्बे का माप करने वाले दुकानदारों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मिठाइयां बेचने वाले सभी दुकानदारों को हिदायत दी है कि कोई भी दुकानदार खराब मिठाइयां बेचता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फूड इंस्पेक्टर अतुल कायस्था का कहना है कि टीमों का गठन कर लिया है।
विज्ञापन
जल्द ही दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया जाएगा। खराब, मिलावटी या मिठाई के साथ डिब्बे का माप करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।