{"_id":"626a9851cb83e46f55378cc0","slug":"health-department-worker-dies-after-falling-from-a-moving-bus-hamirpur-hp-news-sml407097357","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से गिरकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस से गिरकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की मौत
विज्ञापन
Health department worker dies after falling from a moving bus
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत हमीरपुर एनएच पर भूंपल गांव में बुधवार देर रात चलती बस से गिरकर एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार (40) पुत्र बिशन दास निवासी ग्राम सुधीयाल के तौर पर हुई है। सुशील कुमार हमीरपुर अस्पताल में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अस्थायी तौर पर तैनात था।
ड्यूटी के बाद रात करीब 10 बजे वह घर जाने के लिए हमीरपुर से अमृतसर वाया नादौन जा रही बस में सवार हुआ था। जब वह भूंपल में बस से उतरा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पता चला है कि बस रुकने से पहले ही वह बस से बाहर जा गिरा था। यह देख चालक ने सवारियों की मदद से उसे उठाकर बस में बैठा लिया और चालक बस को नादौन अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है। सुशील अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा, पत्नी और माता को छोड़ गया है। परिवार गरीबी की हालत में गुजर-बसर कर रहा है।