{"_id":"680e7f370b120c97fc0c19c6","slug":"health-department-alert-daily-reports-of-heat-and-heat-waves-are-being-taken-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-154387-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गर्मी और लू के मामलों की रोजाना ली जा रही रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गर्मी और लू के मामलों की रोजाना ली जा रही रिपोर्ट
Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गर्मियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गर्मी और लू के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर रोजाना स्वास्थ्य संस्थानों से रिपोर्ट ली जा रही है। वहीं, इस दौरान मरीजों को गर्मियों में एहतियात बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
तेज गर्मी और लू के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। कड़ाके की धूप का प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी के बीच वायरल फीवर, उल्टी, दस्त के मामले बढ़ जाते हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य खंडों को इस संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य संस्थान गर्मी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरित प्रभाव बारे प्रतिदिन की रिपोर्ट दे रहे हैं। इसके अलावा ऐसे मामलों में विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में ये सावधानियां बरतें
-नींबू पानी और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
-अत्याधिक गर्मी में घर से बाहर निकलने से बचें।
-बच्चों को धूप में बाहर निकलने से बचाना चाहिए।
-हल्के और सूती कपड़े पहनें, सिर को ढककर रखें।
कोट
गर्मी के कारण लोगों की सेहत प्रभावित होती है। सभी स्वास्थ्य खंडों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रतिदिन की रिपोर्ट स्वास्थ्य संस्थानों से ली जा रही है। लोगों को गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
-प्रवीण चौधरी, सीएमओ हमीरपुर