फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health check of workers of industrial area Baroha

Hamirpur (Himachal) News: औद्योगिक क्षेत्र बरोहा के कामगारों का स्वास्थ्य जांचा

Mon, 29 Jul 2024 03:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Health check of workers of industrial area Baroha
बरोहा में स्वास्थ्य जांच ​शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती टीम। संवाद।
ताल (हमीरपुर)। औद्योगिक क्षेत्र बरोहा में स्वास्थ्य खंड टौणीदेवी की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता बीएमओ टौणीदेवी अभिनीत शर्मा ने की। इस दौरान एचआईवी, ब्लड शुगर, टीबी और हेपेटाइटिस बी व सी सहित अन्य कई रोगों की निशुल्क जांच की गई। 114 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में औद्योगिक क्षेत्र बरोहा के कामगारों, संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। हिमाचल प्रदेश उद्यमी संघ के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा, उपप्रधान अशोक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा ने स्वास्थ्य विभाग और एनजीओ का शिविर के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईसीटीसी रीतू शर्मा, जीवन शर्मा, ट्विंकल शर्मा, एनजीओ रजनी, सीमा व अनिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed