फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hashish recovered from two youths in Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में दो युवकों से चरस बरामद

Wed, 21 Feb 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत दो युवकों से 911.8 ग्राम चरस बरामद की गई है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत ने शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
स्थानीय चौकी पुलिस की टीम सोमवार रात को गश्त पर थी। इसी दौरान जाहू सब्जी मंडी के पास रणजीत सिंह (34) गांव मकड़ डाकखाना करेर और संदीप कुमार (27) गांव मकड़ डाकखाना करेर पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। आरोपियों ने भागने का भी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ कर जब तलाशी ली तो बैग से 911.8 ग्राम चरस बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह आरोपी यहां पर चरस की सप्लाई देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस आरोपियों के पुराने रिकाॅर्ड की जांच कर रही है। पूर्व में एनडीपीएस के मामलों में संलिप्तता के पहलु पर आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे मेें पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है। पुलिस नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। आरोपियों को अदालत से शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed