{"_id":"609abeab8ebc3ef6413b16ec","slug":"hardware-shops-closed-construction-work-is-being-affected-hamirpur-hp-news-sml3700232172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकानें बंद, निर्माण कार्य हो रहे हैं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर की दुकानें बंद, निर्माण कार्य हो रहे हैं प्रभावित
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन के चलते क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकानें बंद रहने के कारण निजी निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावित लोगों वीरेंद्र जसवाल, सुभाष चंद्र, डिंपल, तथा देवेंद्र आदि ने कहा कि हार्डवेयर की दुकानें बंद रहने से काफी नुकसान हो रहा है। इनमें से कई लोगों ने तो निर्माण कार्य के चलते लॉकडाउन के भय से सीमेंट इकट्ठा खरीद कर रख लिया है, लेकिन अब हार्डवेयर की दुकानें बंद रहने की वजह से सरिया, सरिया बांधने वाली तार तथा कीलें न मिलने के कारण असुविधा हो रही है। घर में रखा सीमेंट भी खराब हो रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन घंटे की कर्फ्यू की ढील में हार्डवेयर की दुकानों को भी खुला रखने की अनुमति दी जाए। जहां निर्माण कार्य तथा रेत, बजरी की ढुलाई की अनुमति सरकार ने दे रखी है, वहीं हार्डवेयर की दुकानों को खोलने की अनुमति भी प्रदान की जाए। निर्माण कार्य के चलते किसी के पास भी इतनी जगह नहीं होती है कि सारा का सारा मैटीरियल एक साथ रख लिया जाए। कहीं न कहीं किसी सामान के लिए हार्डवेयर की दुकानों पर जाना ही पड़ता है अन्यथा निर्माण कार्य प्रभावित होते हैं।