{"_id":"e39afab0b97eaa3d927f376a40cf49a0","slug":"handicaped-games-starts-27-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षम खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिता 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षम खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिता 27 को
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल हमीरपुर के मैदान में 27 नवंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के अक्षमों के मध्य होगी। दृष्टि बाधित 100 मीटर वॉक और स्कीपिंग, श्रवण बाधित 100 मीटर दौड़ और बड़ी छलांग, शारीरिक बाधित 50 मीटर सहायक वॉक और शॉट बाल थ्रो तथा मानसिक रूप से चुनौती प्राप्त के लिए 100 मीटर दौड़ करवाई जाएगी। इसके अलावा 18 से 22 वर्ष तक आयु के अक्षम महिला और पुरुषों की 100, 200, 400 मीटर दौड़ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
जिला युवा खेल अधिकारी एमपी भराड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी तथा उनके साथ आने वाले अभिभावक को दैनिक भत्ता तथा आने जाने का किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन