{"_id":"5fec7a5f8ebc3ecd6752304f","slug":"hamirpur-to-delhi-hrtc-two-root-continue-hamirpur-hp-news-sml3561263111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर से दिल्ली के लिए दो बस रूट बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर से दिल्ली के लिए दो बस रूट बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो से दिल्ली के लिए दो बस रूट शुरू किए गए हैं। इसमें सामान्य और डीलक्स बसें शामिल हैं। सामान्य बस हमीरपुर बस स्टैंड से शाम 5:20 बजे वाया धनेटा होकर रवाना होगी। जो दिल्ली से रात 9:10 बजे हमीरपुर के लिए चलेगी। दूसरी डीलक्स बस हमीरपुर बस स्टैंड से शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए वाया भोटा रवाना होगी और दिल्ली से अगले दिन शाम 7:45 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होगी।
सर्दियों के मौसम में दो नए बस रूट शुरू होने से हमीरपुर से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जिला हमीरपुर के भोटा और धनेटा रूट पर क्षेत्र की दर्जन पंचायतों के लोगों को भी परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। किसान आंदोलन के कारण हमीरपुर डिपो की दिल्ली जाने वाली बसें बंद कर दी गई थीं। जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतें पेश आ रही थी। लेकिन, दोबारा यह बस रूट शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।
उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि हमीरपुर डिपो से दो बस रूट दिल्ली के लिए शुरू किए गए हैं। जिससे यात्रियों को काफी लाभ पहुंचेगा।