फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur-Shimla four lane will be ready in two years: Anurag

दो साल में तैयार होगा हमीरपुर-शिमला फोरलेन : अनुराग

Thu, 06 Mar 2025 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Mar 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur-Shimla four lane will be ready in two years: Anurag
समीरपुर स्थित अपने निवास स्थान पर जनसमसयाएं सुनते पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर।
अवाहदेवी में एचडीएफसी बैंक की शाखा का शुभारंभ किया और जनसमस्याएं सुनीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर )। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अवाहदेवी में बुधवार को एचडीएफसी बैंक की शाखा का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने बैंकों की ओर से देश की अर्थव्यवस्था में दिए गए योगदान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई गई योजनाओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि 28 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना की शुरूआत की, इसके पीछे उनका लक्ष्य आम गरीब लोगों को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से शिमला फोरलेन का काम डेढ़ से दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद हमीरपुर से शिमला के लिए महज 2 घंटे का समय लगेगा। हमीरपुर से पठानकोट फोरलेन का कार्य भी एक से डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा और फिर पांच घंटों का सफर ढाई घंटे का रह जाएगा। हमीरपुर से अवाहदेवी वाली सड़क का कार्य ठेकेदार की कमी के चलते धीमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2027 के अंत तक बिलासपुर रेल लाइन शुरू हो जाएगी। ये सभी विकास कार्य भाजपा सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा के विधायक नहीं बने और न ही भाजपा की सरकार बनी। कांग्रेस के राज में हिमाचल के हालात खराब हो गए हैं। कांग्रेस सरकार के झूठ सबके सामने है। कांग्रेस ने न तो दो रुपये किलो गोबर खरीदा और न ही 100 रुपये प्रति लीटर दूध की खरीद की। महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। देशभर में हिमाचल की आर्थिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार ने छवि खराब की है।

इससे पहले उन्होंने समीरपुर स्थित आवास पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। इसके बाद कुलदेवी अवाहदेवी के दर्शन कर पूजन भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अत्री, पूर्व मंडलाध्यक्ष देश राज शर्मा, समीरपुर मंडल के अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, महामंत्री एडवोकेट संजीव डोगरा और हिटलर ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed