फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur market decked out with Rakhis; crowds throng to shop.

Hamirpur (Himachal) News: राखियों से सजा हमीरपुर बाजार, खरीदारी को उमड़ी लोगों की भीड़

Fri, 28 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur market decked out with Rakhis; crowds throng to shop.
हमीरपुर बाजार में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर सजाई गई विभिन्न डिजाइन की राखियां। संवाद
हमीरपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर हमीरपुर बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। दुकानों पर 10 से लेकर 60 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। अलग-अलग रंगों और डिजाइन वाली राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

इस बार बाजार में रुद्राक्ष कवच वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों के लिए कार्टून डिजाइन वाली राखियों की भी मांग है। इसके अलावा हाइलाइटर और अन्य आकर्षक डिजाइन वाली राखियां भी दुकानों पर सजी हैं।
विज्ञापन

महिलाओं की ओर से साधारण डोरी वाली राखियों को भी पसंद किया जा रहा है। इन राखियों को सादगी के साथ भाई-बहन के रिश्ते और सुरक्षा के भाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में अलग-अलग कीमतों और डिजाइनों में राखियां उपलब्ध होने से ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार में रक्षाबंधन का माहौल दिखाई देने लगा है।



ये है शुभ मुहूर्त

सेवानिवृत्त संस्कृत अध्यापक कुलदीप शास्त्री का कहना है कि सुबह 5:57 से लेकर 9:48 बजे तक ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। ऐसे में बहनें अपने भाई को इस समय के भीतर ही राखी बांधना चाहती हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों को उनकी पसंद की राखियां दिलाई जा रही हैं। बाजार में स्पाइडरमैन, छोटा भीम, कार, मोटू-पतलू की राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वर्ष में एक बार आने वाले इस पर्व को लेकर प्रत्येक वर्ग उत्साहित है। जगह-जगह राखियों के स्टॉल लगे हुए हैं।


बॉक्स :

निशुल्क बस यात्रा का लाभ ले सकेंगी महिलाएं
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को हर वर्ष की भांति इस बार भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए महिलाओं को हिम बस कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम हमीरपुर राहुल कुमार ने बताया कि महिलाओं को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दौरान अतिरिक्त बसें नहीं चलाई जाएंगी।

हमीरपुर बाजार में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर सजाई गई विभिन्न डिजाइन की राखियां। संवाद

हमीरपुर बाजार में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर सजाई गई विभिन्न डिजाइन की राखियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed