फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur lost three policemen together, mourning across the district

हमीरपुर ने एक साथ खोये तीन पुलिस जवान, जिलाभर में मातम

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur lost three policemen together, mourning across the district
हमीरपुर के पुलिस जवान मनोज कुमार का शव घर पहुंचने पर विलाप करते परिवार के सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज/बिझड़ी (हमीरपुर)। ऊना जिले के गगरेट में हुए दर्दनाक हादसे में हमीरपुर जिले ने अपने तीन युवा पुलिस जवान खो दिए। तीनों की मौत से जिलाभर में शोक की लहर है। तीनों पुलिस जवानों का वीरवार दोपहर को उनके पैतृक गांवों के श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले वीरवार दोपहर बाद पैतृक गांवों में पुलिस जवानों के शव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

चारों तरफ चीख पुकार मची थी। मृतकों की माताओं और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उपमंडल भोरंज के पिदड़ता गांव के मनोज कुमार (23) और विशाल (22) के शव दोपहर बाद उनके गांव पहुंचे। दोनों एक साथ दो साल पहले भर्ती हुए और बुधवार को दोनों की एक साथ हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने दोनों मृतकों के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान जंगलबैरी बटालियन के कमांडेंट दिवाकर शर्मा सहित पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बड़सर के पुलिस जवान शुभम के अंतिम संस्कार में भी सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। एसडीएम शशि पाल ने कहा कि मृतक का अंतिम संस्कार वीरवार शाम को राजकीय सम्मान कि साथ किया गया।
इनसेट-
मां ने खोया इकलौता बेटा, पिता की पूर्व में हो चुकी मौत-
मनोज कुमार (22) घर में इकलौता बेटा था। तीन साल पहले उसके पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। हादसे में मां का इकलौता चिराग बुझ गया है। जिससे मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज के दादा पृथी चंद ने अपने दो जवान बेटों को खोने के बाद अपने पोते को भी खो दिया। मनोज दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था और करीब दस दिन पहले ही घर आया था। दो दिन पहले उसकी ड्यूटी चंबा से गगरेट लगी थी। मृतक के शव को ताया के लड़के गोल्डी ने मुखाग्नि दी।
इनसेट-
विशाल का बड़ा भाई भी पुलिस में है सेवारत-
विशाल कुमार (22) के शव को उसके बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। उसकी माता पिंकी देवी और पिता विक्रम का रो-रो कर बुरा हाल है। विशाल का बड़ा भाई हिमाचल पुलिस में सेवारत है। विशाल के पिता निजी कंपनी में हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। विशाल भी दो साल पूर्व पुलिस में भर्ती हुआ था।

इनसेट-
शुभम का बड़ा भाई पुलिस में, पिता हैं दुकानदार-
उपमंडल बड़सर की पंचायत उसनाड़ कलां के गांव नारकड़ के शुभम (24) का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हुआ। मृतक के पिता गारली में दुकान करते हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी में हैं। बड़ा भाई भी पुलिस में हैं। मृतक को भतीजे अच्युत ने मुखाग्नि दी। मृतक चार साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed