फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur lags behind in merit: participation in top-10 is less than 10%

मेरिट में पिछड़ा हमीरपुर : टॉप-10 में भागीदारी 10% से भी कम

Tue, 05 May 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बारहवीं के परिणाम में गिरावट, चार वर्षों में सबसे कमजोर प्रदर्शन; लड़कियों ने फिर कायम रखा दबदबा
विज्ञापन

बारहवीं की मेरिट सूची में 10 लड़कियां व दो लड़के शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब के रूप में पहचान रखने वाला जिला हमीरपुर इस बार 12वीं कक्षा के टॉप-10 मेरिट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिणाम में जिले के विद्यार्थियों की भागीदारी 10 फीसदी से भी कम रही, जो पिछले चार वर्षों में सबसे कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा है।
इस बार तीनों संकायों की टॉप-10 मेरिट सूची में हमीरपुर से कुल 12 विद्यार्थी ही जगह बना सके हैं। इनमें 10 लड़कियां और केवल 2 लड़के शामिल हैं। लगातार की तरह इस बार भी मेरिट में लड़कियों का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।
विज्ञापन

जिले में विज्ञान संकाय में दूसरा और जिला स्तर पर पहला स्थान काशी शर्मा (आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी) ने प्राप्त किया है। मेरिट में शामिल विद्यार्थियों में पांच छात्राएं सरकारी स्कूलों और छह निजी स्कूलों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष की तुलना में इस बार मेरिट में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 12 रह गई है। इससे पहले 2023 में 16 और 2024 में 14 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया था।

आंकड़ों के अनुसार, इस बार प्रदेशभर में तीनों संकायों की टॉप-10 मेरिट में कुल 121 विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जिनमें से हमीरपुर के केवल 12 विद्यार्थी ही हैं। यह हिस्सा 10 प्रतिशत से भी कम है, जो जिले के शैक्षणिक प्रदर्शन में गिरावट को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed