{"_id":"6a89fc36fab75758db0ff163","slug":"hamirpur-farmers-partner-with-amazon-fresh-first-trial-successful-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-205675-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अमेजॉन फ्रेश से जुड़े हमीरपुर के किसान, सफल रहा पहला ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अमेजॉन फ्रेश से जुड़े हमीरपुर के किसान, सफल रहा पहला ट्रायल
Sun, 23 Aug 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डिजिटल मार्केटिंग के इस दौर में हमीरपुर के किसानों को अमेजॉन फ्रेश जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ जोड़कर उनकी उपज को बेहतर दाम उपलब्ध करवाने के जिला प्रशासन के प्रयासों के परिणाम सामने आने लगे हैं।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन ने अमेजॉन फ्रेश से संपर्क कर कंपनी के अधिकारियों से हमीरपुर के किसानों की उपज के लिए बाजार उपलब्ध करवाने की संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया था।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर के किसानों की ओर से उगाई गई भिंडी, करेला, खीरा और अन्य सब्जियों की पहली खेप सोलन स्थित अमेजॉन फ्रेश के रिटेल स्टोर में भेजी गई थी। खेप प्राप्त होने के बाद अमेजॉन फ्रेश ने तीन घंटे के भीतर किसानों को चार हजार रुपये की पेमेंट कर दी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि अभी ऑफ सीजन में कम उत्पादन होने के कारण अगला ट्रायल अक्तूबर में किया जाएगा। इसके बाद किसानों की उपज को बड़े पैमाने पर अमेजॉन फ्रेश को भेजने की योजना है।