{"_id":"69efb3df8d4bd00dd004b784","slug":"hamirpur-district-gets-11-new-shastri-teachers-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-191690-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले को मिले 11 नए शास्त्री शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले को मिले 11 नए शास्त्री शिक्षक
Tue, 28 Apr 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
दो वर्ष जॉब ट्रेनी के रूप में करेंगे सेवाएं, 10 दिन के भीतर ज्वाइनिंग अनिवार्य
हमीरपुर। जिले में शास्त्री शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को बड़ी राहत मिली है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटे के तहत 11 शास्त्री शिक्षकों की नियुक्ति की है।
नियुक्त शिक्षकों को 10 दिनों के भीतर संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य के समक्ष ज्वाइनिंग देनी होगी। ये शिक्षक दो वर्ष तक जॉब ट्रेनी के रूप में सेवाएं देंगे, जिसके दौरान उन्हें 21,360 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। एक माह की सेवा पूर्ण होने पर एक विशेष अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।
दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद इन शिक्षकों को अनुबंध के अनुरूप नियमित सेवाओं में समायोजित किया जाएगा। साथ ही उन्हें वर्ष में 10 चिकित्सा और 5 विशेष अवकाश की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
लंबे समय से कई स्कूलों में शास्त्री पद रिक्त थे, जिसके कारण विद्यार्थियों को संस्कृत विषय पढ़ने में कठिनाई हो रही थी। अब इन नियुक्तियों से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है और संबंधित स्कूल प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
बाक्स:
यह शास्त्री शिक्षक हुए नियुक्त
शालू शर्मा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी, अनुज शर्मा टौणी देवी, सुधा चौडू अनीता कुमारी रंगड़, जितेंद्र कुमार भोरंज,रमनदीप लदरौर, संदीप कुमार बड़सर, रीता देवी रैल, ज्योति कोट, बाला देवी को राजकीय माध्यमिक पाठशाला नेरी और सपना को बल्ह में नियुक्त किया गया है।