फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur College team became the winner in the sports festival.

Hamirpur (Himachal) News: खेल उत्सव में हमीरपुर कॉलेज की टीम बनी विजेता

Thu, 23 Oct 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur College team became the winner in the sports festival.
नरेंद्र अत्री अणु में जागरूकता दौड़ के दौरान धावको को शपथ दिलाते हुए। संस्था।
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष पर सामाजिक संस्था यस हिमाचल की ओर से कई संस्थाओं के सहयोग से खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित क्रिकेट मुकाबले में हमीरपुर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से खेलों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके नरेंद्र अत्री ने भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रदेश को देवभूमि के साथ खेलभूमि बनाने के अनुराग ठाकुर के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने एवं ड्रग्स की समस्या के खिलाफ जिम्मेदार भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। सैकड़ों खिलाड़ियों ने जागरूकता दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन

नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रदेश को खेलों की दृष्टि से विश्व स्तर पर नई पहचान सांसद अनुराग ठाकुर ने दिलाई है। संस्था की ओर से उनके 51वें जन्मदिवस पर 51 खेल मुकाबले की शृंखला में पहला क्रिकेट मैच अणु खेल मैदान में आयोजित किया गया। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर और ब्लैक कैप्स क्लब के बीच में मैच खेला गया, जिसमें ब्लैक कैप्स ने टॉस जीतने के पश्चात बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक कैप्स ने पहले खेलते हुए 30 ओवर में 159 रन 5 विकेट खोकर बनाए। कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी में मनीष ने एक विकेट, कृषव ने दो और हर्ष ने भी एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर ने रवि के नाबाद 109 और पूरव ने 26 रन के योगदान से 21 ओवर में ही 160 के लक्ष्य को प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली।

इस दौरान रवि कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर मुकाबला प्रभारी एवं फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, क्रिकेट कोच प्रवीण शर्मा, राकेश ठाकुर और विजय कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed