फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur College's male runner became the winner of cross country

हमीरपुर महाविद्यालय के पुरुष धावक बने क्रॉस कंट्री के विजेता

Sat, 11 Dec 2021 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur College's male runner became the winner of cross country
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में विजेता रही हमीरपुर कॉलेज की टीम को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय बीटन में आयोजित हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हमीरपुर महाविद्यालय की पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के महाविद्यालयों से करीब 150 धावकों ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हमीरपुर महाविद्यालय की पुरुष और महिला टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुरुष धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी जीतकर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में साहिल ने पांचवां, राहुल ने ग्यारहवां, निखिल ने तेरहवां और अनन्य ने बीसवां स्थान प्राप्त किया। अंकों के आधार पर हमीरपुर महाविद्यालय की टीम को विजेता घोषित किया गया। वहीं, महिला वर्ग में शिवाली पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने खिलाड़ियों और टीम प्रभारी प्रो. सुनील पाठक, प्रो. पूनम शर्मा व डॉ. पवन वर्मा को बधाई दी। खिलाड़ियों ने विजेता धावकों का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. सतीश सोनी, प्रो. अमरजीत लाल, प्रो. कुसुम, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. पुष्पेंद्र, प्रो. रतन चंद शर्मा तथा शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed