फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur celebrated Anurag's fifth victory, celebration at Gandhi Chowk

Hamirpur (Himachal) News: अनुराग की पांचवीं जीत पर झूमा हमीरपुर, गांधी चौक पर जश्न

Tue, 04 Jun 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur celebrated Anurag's fifth victory, celebration at Gandhi Chowk
मतगणना केंद्र के बाहर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जीत के बाद हार पहनाकार बधाई देते पार
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं जीत पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाल स्कूल हमीरपुर से लेकर गांधी चौक तक रोड शो निकाला। मतगणना केंद्र से विजय प्रमाण पत्र लेने के बाद बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर को कंधों पर उठा लिया। यहां से गाड़ी में रोड शो शुरू हुआ और गांधी चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया। गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खूब पटाखे फोड़े। मतगणना में अनुराग सिंह ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 607068 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 424711 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

अन्य प्रत्याशियों में हेमराज को 2758, अरुण अंकेश स्याल को 433, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल को 1239, जगदीप कुमार को 1764, सुमित राणा को 675, गरीब दास कटोच को 246, गोपी चंद अत्री को 202, नंद लाल को 1019, रमेश चंद सारथी को 560 और सुरेंद्र कुमार गौतम को 1410 वोट मिले। 5178 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं किया और नोटा का बटन दबाया। जबकि, 5135 वोट रद्द हो गए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया की उपस्थिति में चुनाव परिणाम की घोषणा की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed