फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur became the winner in men's category and DAV Kangra in the women's category.

Hamirpur (Himachal) News: पुरुष में हमीरपुर और महिला वर्ग में डीएवी कांगड़ा बना विजेता

Sun, 28 Apr 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
भरेड़ी में राज्यस्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला-पुरूष वर्ग की 26 टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में आयोजित तीन दिन दिवसीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता का समापन संत जगन्ननाथ ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी हिम्मत ने हारें। हार और जीत खिलाड़ी के दो भाग हैं। जो खिलाड़ी अनुशासन और प्रतिभा के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करता है वह अवश्य ही विजय प्राप्त करता है। उन्होंने प्रतियोगिता में न जीत पाने वाले खिलाड़ियों से आह्वान किया कि हार के कारण निरुत्साहित न हों बल्कि आगामी प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करके विजेता बनें। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महिला-पुरूष वर्ग की 26 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में हमीरपुर जिला की टीम विजेता और सोलन की टीम उपविजेता रही। इसी तरह कांगड़ा जिले की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में डीएवी कॉलेज कांगड़ा की टीम विजेता और स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट की टीम उपविजेता बनीं। सिरमौर जिला की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया। इस दौरान प्रदेश बास्केटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव अजय सूद, साईं विजन के अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, हमीरपुर के सचिव संजय ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed