फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur: A kutcha house collapsed in Tillu of Tipper Panchayat

Hamirpur : टिप्पर पंचायत में ढहा कच्चा मकान, एक महिला और दो लड़कियां दबीं; मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि

Sun, 07 Sep 2025 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: A kutcha house collapsed in Tillu of Tipper Panchayat
video grab - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल बड़सर के तहत टिप्पर पंचायत के टिल्लू गांव में शाम 8 बजे के करीब कच्चा मकान ढह गया। हादसे में एक महिला और दो लड़कियां मलबे में दब गई। कड़ी  मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने  सभी को मलबे से बाहर निकाला। तीनों को हादसे में चोटें लगी है। घायलों के उपचार के लिए गांव में ही डॉक्टर को बुलाया गया। उपचार के बाद सबकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टिल्लू गांव में 8:00 बजे के करीब अचानक विधवा महिला 52 वर्षीय भोली देवी  का कच्चा मकान ढह गया। भोली देवी के साथ पड़ोसी की दो बेटियां भी इस मकान में सो रही थी। मकान के ढहने पर जोरदार आवाज हुई जिससे आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। मलबे के अंदर से दबे हुए महिला और लड़कियों ने मदद के लिए शोर मचाया। ग्रामीणों ने तुरंत मलबे को हटाकर करीब आधे घंटे के भीतर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित विभागों के कर्मचारी भी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


पंचायत के उप प्रधान चतर सिंह ने कहा कि महिला और लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। डॉक्टर को बुलाकर घर पर ही सभी को उपचार भी दिया गया है। प्रशासन की ओर से कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और जरूरी मदद दी गई है। एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर पहुंचे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed