{"_id":"57e90af84f1c1b906c574c86","slug":"hamir-hotel-to-bhota-chowk-road-closed-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल हमीर से भोटा चौक आज से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल हमीर से भोटा चौक आज से बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
traffic
- फोटो : file photo
जिला मुख्यालय हमीरपुर में होटल हमीर से भोटा चौक तक मंगलवार से एक हफ्ते तक सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगी। लोनिवि मंगलवार से इस सड़क पर तारकोल बिछाएगा। इसके चलते इस मार्ग पर केवल बस स्टैंड जाने वाली बसें और एंबुलेंस ही जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा शिमला से नादौन और नादौन से शिमला जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे के बाईपास से गुजरेंगे। उपमंडल का गलोड़ पेट्रोल पंप से मरंगुल सड़क मरम्मत कार्य के चलते 15 दिनों तक बंद रहेगा। सड़क से महज एंबुलेंस की आवाजाही ही होगी। शेष वाहनों की आवाजाही पूर्णतया बंद कर दी है।
विज्ञापन
एसडीएम अमित मेहरा ने सड़क बंद होने की घोषणा की है। पेट्रोल पंप से मरंगुल सड़क की टारिंग और सोलिंग जगह-जगह से उखड़ चुकी है। करीब आठ सालों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। हालांकि, समस्या के बारे में कई बार क्षेत्र के लोग लोनिवि और प्रशासन को बता रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
लोनिवि ने सड़क को पक्का करने के लिए बजट स्वीकृत किया है। सड़क की टारिंग 26 सितंबर से शुरू होगी। सड़क 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक बंद रहेगी। महज एंबुलेंस की आवाजाही के लिए ही मार्ग खुला रहेगा। एसडीएम अमित मेहरा ने सड़क बंद करने के निर्देश दिए हैं।
कनिष्ठ अभियंता विजय धीमान और धनेटा उपमंडल के सहायक अभियंता दीपक कपिल का कहना है कि सड़क की मरम्मत के चलते इसे 15 दिनों के लिए बंद किया है।